Aam Panna Recipe | 5 Amazing Health Benifits | आम पन्ना रेसिपी

aam panna recipe

आज मैं आपको Aam Panna Recipe बनाना बताऊंगी। आम पन्ना उत्तरी भारत की ट्रेडिशनल ड्रिंक है जिनको गर्मियों में खूब शौक से बना कर पिया जाता है आम पन्ना पीने से आप लू से भी बच सकते हैं। यह बहुत फायदेमंद और तरोताजा कर देने वाली ठंडी ठंडी ड्रिंक है, तो चलिए जाने इसे कैसे बनाया जाता है।

रेसिपी समय

10 मिनट

पूर्व तैयारी समय

5 मिनट

कठिनाई

आसान

सर्विंग

4 से 5 लोगो के लिए

आम पन्ना बनाने की सामग्री

पन्ना बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या होगी?

आम पन्ना बनाने के लिए मुख्य रूप से हमें आम की जरुरत होती है, इसके अलावा इसमें चीनी , पुदीना का पत्ता, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफ़ेद नमक इत्यादि का भी इस्तेमाल किया जाता है, जससे यह बहुत टेस्टी ड्रिंक बन जाता है।

आम पन्ना बनाने की विधि

आम पन्ना रेसिपी

Aam Panna Recipe बनाने के लिए सबसे पहले सारे कच्चे आम को पानी से अच्छे से धो लीजिए उसके बाद आम को एक प्रेशर कुकर में डालकर इसमें एक गिलास पानी डाल दीजिए और मीडियम आज पर एक सीटी आने तक पका लीजिए।

फिर गैस को बंद कर दीजिए और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर को खोलकर इसमें से आम को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए और इसके पानी को छानकर अलग रख लीजिए।

जब आम ठंडे हो जाए तब आम से छिलका निकाल कर रख ले और अब आम को हाथ से अच्छे से मसलते हुए इससे पल्प निकाल ले और इनकी गुठली को अलग कर दें, फिर आम पल्प को मिक्सर में डालें, साथ ही इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, चीनी और पुदीने के पत्ते डालकर इसमें 4 से 5 बर्फ की क्यूब और फिर जिस पानी में आम को उबला था उस पानी को डालकर एकदम स्मूद बना लें।

अब इसको एक वेसल मैं ट्रांसफर कर ले और फिर पन्ने को जितने भी गिलास में सर्व करना है उतने गिलास में पहले बर्फ क्यूब डालें और फिर पन्ने को डालें फिर थोड़ा सा काला नमक छिड़क कर चम्मच से मिक्स कर ले आपका टेस्टी आम का पन्ना बनकर रेडी है।

आम पन्ना को हम कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?

आम पन्ना को 2 से 3 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते है, अगर आप आम पन्ना को फ्रीज में प्रिजर्व करना चाहते हैं तब पन्ना बनाते समय में पानी ना मिलाएं और आम के पल्प और बाकी चीजों को मिक्सी जार में  ग्राइंड करने के बाद आप जग में रखकर फ्रीज स्टोर कर सकते हैं। 

आम का पन्ना पीने से क्या फायदा होता है?

कैरी पन्ना रेसिपी

गर्मियों में आम पन्ना लू से बचाता है आम पन्ना पीने से हमारा पाचन अच्छा रहता है, इसके अन्य कई फायदे है। यह अनपच को दूर करता है और पेट भी साफ करता है। यह आँखों के लिए भी बहोत फायदेमंद होता है यह आँखों की ड्राईनेस को दूर करता है तथा आँखों की लाली को भी ख़त्म करने का काम करता है।

आम पन्ना कब पीना चाहिए?

आम पन्ना गर्मियों में दोपहर में लंच के आधे घंटे के बाद पीना सही रहता है। यदि आप इसका रोजाना सेवन करते है तो यह बेशक आपको लू से बचाएगा। आम पन्ना कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे की यह हमें कई प्रकार की बिमारियों से बचाता है।

आम पन्ना पीने का सही समय क्या है?

कैरी पन्ना रेसिपी

आम पन्ना पीने का सही समय दोपहर में होता है। चूँकि कच्चा आम गर्मियों में भरपूर मिलता है इसलिए यह गर्मियों में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

सुझाव

1.अगर आप आम पन्ना को फ्रीज में प्रिजर्व करना चाहते हैं तब पन्ने में पानी ना मिलाएं और आम के पल्प और बाकी चीजों को मिक्सी जार

में  ग्राइंड करने के बाद आप जग में रखकर फ्रीज में 2 से 3 दिन के लिए रख सकते हैं। 

2.चीनी आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

3.पन्ने की कंसिस्टेंसी आप अपने हिसाब से पानी डालकर गाढ़ी या पतली कर सकते हैं।

समापन

यह रही आज की आम पन्ना की रेसिपी। Aam Panna Recipe अगर आपको पसंद आई हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।  और इसके इसके अलावा कोई भी रेसिपी चाहिए तो आप जरूर कमेंट बॉक्स में बताइएगा मैं अगले पोस्ट के जरिए आपको जरूर बता दूंगी, अगर इस रेसिपी में कोई भी शिकायत या सुझाव हो तो आप बेझिझक कमेंट के जरिये बता सकते है। 

अन्य ड्रिंक्स रेसिपीज को यहाँ खोजें।

Leave a Comment