Litti Chokha Bihar Style – Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

Litti Chokha Bihar Style

Litti Chokha Bihar में बहुत लोकप्रिय है, इसके अंदर का मसाला सत्तू से बनाई जाती है। लिट्टी को आप बैगन के भरता या आलू के चोखे के साथ खाइए बहुत टेस्टी लगती है साथ में टमाटर की चटनी रहे तो और अच्छा लगता है। इस रेसिपी को पढ़कर आप बड़ी ही आसानी से घर पर लिट्टी चोखा बना सकते है।

रेसिपी समय

60 मिनट

पूर्व तैयारी समय

10-20 मिनट

कठिनाई

आसान

सर्विंग

4 से 5 लोगो के लिए

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम गेहूं का आटा 
  • 1/2 चम्मच अजवाइन  
  • 1/2 चम्मच कलौजी
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1/2 चम्मच घी या रिफाइंड तेल

सत्तू बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम सत्तू  
  • 1  छोटा टुकड़ा अदरक 
  • 2 से 4 हरी मिर्च
  • थोड़ी सी धनिया पत्ता बारीक कटी हुई
  • 1 नींबू का रस आप चाहे तो आमचूर पाउडर या अचार का मसाला भी डाल सकते हैं
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच आजमाईन
  • 1/2 चम्मच कलौजी
  • 1 चम्मच सरसों का तेल

चोखा बनाने की सामग्री

  • 400 ग्राम बैंगन 
  • 250 ग्राम टमाटर
  • 204 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक का बारीक कटी हुई
  • थोड़ी सी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 चम्मच सरसों का तेल

Litti Chokha Bihar Style बनाने की विधि

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

1.आटे को छानकर बर्तन में निकालिए अब आटे में घी, खाने वाला सोडा, बेकिंग पाउडर,अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए गुनगुने पानी की सहायता से आटे को गुथ लीजिए, गूथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

2. सत्तू तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सत्तू को लीजिए और इसमें अदरक लहसुन हरी मिर्च प्याज इन सब चीज को बारीक से काट लीजिए जितना बारीक हो सके उतना और सब चीजों को सत्तू में डाल दीजिए उसके बाद अजवाइन नमक और सरसों तेल भी डाल दीजिए नींबू का रस डालिए थोड़ी सी आमचूर पाउडर या अचार भी डाल सकते हैं।

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

3. फिर उसके बाद इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अगर  सत्तू तो थोड़ा सा सुखा दिख रहा हो तो  दो चार बूंद तेल और डाल सकते हैं लिट्टी बनाने के लिए सत्तू तैयार है।

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

4.गुंथे हुए आटे से मध्यम आकार के लोई बना लीजिए उंगलियों के सहायता से 2 से 3 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिए कटोरी जैसा बना लीजिए और उसमे एक या आधी छोटी चम्मच सत्तू लीजिए और इसके अंदर डालकर आटा को चारों ओर से उठाकर बंद कर लीजिए और गोल कर लीजिए, गोल को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कीजिए, इसी तरह हम सारे आटे का लोई बनाकर तैयार कर लेंगे। 

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

5. उसके बाद सबसे पहले माइक्रोवेव को प्री हिट करेंगे जब प्री हिट हो जाये तो उसके बाद हाई रैक पर लिट्टी को डालकर ग्रिल + माइक्रो मोड में 10 मिनट तक पकाए।

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

6. उसके बाद इसे बाहर निकलेंगे और पलट के घी लगाकर फिर 5 मिनट के लिए और पकाएंगे।

Litti Chokha Bihar Style - Step By Step With Pictures | 5 Amazing Tricks | लिट्टी चोखा रेसिपी |

7. अब अब यह लिट्टी बिल्कुल तैयार है आप इसे गरमा गरम सर्व कीजिए जिसे आप बैगन के चोखा या हरी चटनी के साथ सर्व कीजिए बहुत टेस्टी लगती है।

Litti Chokha Bihar Style से सम्बन्धित सुझाव

अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप इसी तरीके से कुकर में भी बना सकते हैं नहीं तो आप आग में पका लीजिए। आप लिट्टी को सरसों तेल में भी छान कर बना सकते हैं वह भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

Litti Chokha Bihar Style से संबंधित अन्य पूछे जाने वाले प्रश्न

लिट्टी को ज्यादा देर तक सॉफ्ट रखने के लिए क्या करें?

अगर आप लिट्टी को ज्यादा देर तक सॉफ्ट रखना चाहते हैं तो आटा गूथ ते समय इसमें थोड़ी सी बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर जरूर मिलाएगा इससे बहुत सॉफ्ट बनती है।

क्या लिट्टी को किसी भी आटे के साथ बना सकते हैं?

नहीं अगर आप लिट्टी बना रहे हो तो गेहूं के ही आटा का प्रयोग करें इससे आपका लिट्टी बहुत ही अच्छा बनेगा और हेल्थ के लिए भी ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि गेहूं में प्रोटीन और फाइबर दोनों रहता है।

Litti Chokha Bihar Style खाने के फायदे

अगर आप और चोखा ठंड के मौसम में बनाकर खाते हैं तो इसके कई लाभ है लिट्टी में डाले गए सत्तू चने को भूनकर बनाया जाता है जो की बहुत ही फायदेमंद होता है।

सत्तू से बना यह लिट्टी अगर आप नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपका शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है और आपका पेट लवर कई समस्याओं को ठीक रखता है।

आलू बैंगन के फायदे

आलू बैगन के चोखा के भी अपने ही फायदे हैं बैगन खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है इसके साथ इसमें पोटेशियम और मैंगनीज भी काफी मात्रा में रहती है इस चोखा में टमाटर अदरक और भी हरी सब्जियां डालकर बनाते हैं जिसकी और भी फायदे रहती है।

उम्मीद करते हैं की आपको इस लिट्टी चोखा रेसिपी में सारी बेसिक जानकारियां मिल गई होगी अगर फिर भी कोई डाउट हो अथवा सुझाव हो तो कमेंट जरूर करें। इसके अलावा कोई भी रेसिपी चाहिए तो आप कमेंट के जरिए हमे बता सकते हैं मैं जल्दी उसकी रेसिपी पोस्ट करने की कोशिश करूंगी।

Litti Chokha Bihar Style रेसिपी को एक बार जरूर बनाकर ट्राई करिएगा और कमेंट करके जरूर बताइएगा कैसा बना है इस तरह के और भी हेल्दी रेसिपी के लिए आप मेरे ब्लॉग पर पढ़ कर घर पर आसानी से बना सकते हैं।

कुकिंग टाइम

इसे बनाने में लगभग एक 1 घंटा समय लग जाता है जिसमें 10 मिनट आटा गूंथने में 10 से 15 मिनट चोखा बनाने में और 10 मिनट सत्तू को तैयार करने में और बाकी लिट्टी को पकाने में। 500 ग्राम आटे में आप 4 से 5 लोगों के लिए लिट्टी बना सकते हैं।

Leave a Comment