Cheese Paratha – 5 Easy Steps | चीज पराठा रेसिपी

cheese paratha

चीज से तो कई सारी चीजें बनती है लेकिन आज हम Cheese Paratha बनाएंगे जो बहुत ही अच्छा लगता है खासकर बच्चे को तो बहुत ही पसंद आता हैं इसे आप बच्चो को टिफिन में भी बनाकर दे सकते हैं यह ब्रेकफास्ट में भी बच्चे बड़े सब को बहुत पसंद आता है और बहुत ही कम समय में यह बन कर तैयार भी हो जाती इसमें बहुत कम समान लगता है तो चलिए हम इसे बनाना बता रहे हैं इस रेसिपी को आप घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं।

रेसिपी समय

10 मिनट

पूर्व तैयारी समय

5 मिनट

कठिनाई

आसान

सर्विंग

4 से 5 लोगो के लिए

Cheese Paratha हेतु सामग्री

  • 500 ग्राम गेहूं का आटा
  • 4 अमूल चीज क्यूब
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 मीडियम साइज का टमाटर जिसे हम बारिक से काट लेंगे
  • 1 मीडियम साइज के प्याज जिसे भी हम बारीक से काट लेंगे
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च इसे भी बारिक से काट लेंगे
  • स्वाद अनुसार नमक
  • आधा छोटी चम्मच काला नमक

चीज पराठा बनाने की विधि

1. एक बड़ी सी बर्तन लेंगे उसमे आटा डाल देंगे आटे में हम थोड़ी सी नमक थोड़ा सा अजवाइन और एक चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे उसके बाद एक कप पानी से आटा को अच्छे से गूँथ लेंगे उसके बाद इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।

2. अब एक बड़े कटोरे में कटी हुई प्याज टमाटर हरी मिर्च काली मिर्च पाउडर नमक काला नमक और चीज क्यूब को ग्रेट(कदुकस) कर के अच्छे से मिक्स कर लेंगे। बच्चो के लिए Cheese Paratha बनाते समय मिर्च स्किप कर सकते है।  

3. उसके बाद आटा का छोटा सा लोई लेंगे उसे बोल बनाकर उसे रोटी बेल लेंगे। उसके बाद हम तवा को गर्म करेंगे उसपे रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेंगे।

4. जब हमारा रोटी अच्छे से पक जाए उसके बाद रोटी को निकालकर उसमें बटर या घी लगाएंगे उसके बाद हमने जो बेटर तैयार किया है उसे चम्मच के सहारे रोटी पर फैलायेंगे और रोटी को रोल कर देंगे। रोल को हम तवे पर दोनों तरफ से सकेंगे और ऊपर से हम बटर या घी लगायेंगे। 

5. अब हमारा Cheese Paratha बनकर तैयार है। इसे आप गरमा गरम टमैटो केचप या हरी चटनी या रायते के साथ खा सकते हैं यह बहुत ही अच्छा लगता है और बहुत कम समय में बनकर रेडी हो जाता हैं।

कुकिंग टाइम

Cheese Paratha बनाने में 20 मिनट टाइम लगता है जिसमें 10 मिनट सामग्री तैयार करने में और 10 मिनट पकाने में आप पांच सौ ग्राम आटे में 5 से 6 लोगों को आसानी से खिला सकते हैं। 

दोस्तों इस रेसिपी से रिलेटेड कोई भी सवाल या सुझाव आप कमेंट कर के जरुर बताएं।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. क्या प्याज़ के बिना Cheese Paratha बनाया जा सकता है? बिल्कुल! यदि आपको प्याज़ की जगह बिना प्याज़ का वर्जन पसंद है, तो आप प्याज़ को छोड़ सकते हैं और फिर भी चीज़ पराठे का स्वाद आनंद उठा सकते हैं।

2. क्या मैं ग्लूटेन-फ्री आटे से चीज़ पराठा बना सकते है? बिल्कुल! यदि आपको आहार संबंधी प्रतिबंध हैं, तो आप ग्लूटेन-फ्री आटे विकल्प जैसे चावल आटा या बेसन का आटा उपयोग करके ग्लूटेन-फ्री चीज़ पराठा बना सकते हैं।

3. क्या चीज़ पराठा एक स्वस्थ विकल्प है? चीज़ पराठा निस्संदेह एक स्वादिष्ट खाना है, लेकिन आपको सावधानीपूर्वक मात्रा में खाना चाहिए, जो एक संतुलित आहार का हिस्सा हो। आप पूरे गेहूं के आटे का उपयोग करके और सब्जियों को पराठे की भरवाई में शामिल करके अधिक स्वस्थ वैरिएशन भी बना सकते हैं।

4. चीज़ पराठे के लिए सबसे अच्छे सहायक भोजन क्या हैं? चीज़ पराठा को रायता (दही की चटनी), अचार, या एक तीखी टमाटर की चटनी जैसे विभिन्न साइड डिश के साथ अच्छी तरह से मिल जाता है। आप इसे एक तरोताजा ग्लास छाछ या मसाला चाय के साथ परोस सकते हैं।

अन्य पराठा रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Comment