Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

Gajar ka halwa

सर्दी का मौसम शुरू हुआ नहीं की हर घर में Gajar ka halwa का फरमाइश होने लगता हैं। गाजर का हलवा बुजुर्ग बच्चे सब को बहुत पसंद आते हैं यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है इसे खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है Gajar ka halwa

लेकिन अक्सर घर की महिलाओं की शिकायत रहती है उसने बाजार जैसा गाजर का हलवा घर पर नहीं बना पाती अगर आप भी इन लोगों में से शामिल है तो आप मेरी इस Gajar ka halwa को एक बार पढ़कर घर पर आसानी से एकदम बाजार जैसा गाजर का हलवा बना सकते हैं वह भी बिना खोया और मेवा का खोया वाला टेस्ट गाजर का हलवा बनाते हैं।

रेसिपी समय

45-60 मिनट

पूर्व तैयारी समय

30 मिनट

कठिनाई

आसान

सर्विंग

4 से 5 लोगो के लिए

Gajar ka halwa बनाने के लिए सामग्री

  • 1kg लाल गाजर
  • दूध 500 ग्राम 
  • चीनी 150 ग्राम
  • ड्राई फ्रूट्स – काजू और किशमिश (आप अपने पसंद का ड्राई फ्रूट ले सकते हैं)
  • आधा कप मिल्क पाउडर यह मिल्क पाउडर खोया वाला टेस्ट लाता है अगर आपके पास खोया नहीं है तो आप मिल्क पाउडर डालकर बना सकते हैं 
  • 2 बड़ा चम्मच देसी घी (घी अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है )

Gajar ka halwa बनाने की विधि

Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

1. सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छिल लीजिए उसके बाद उसे कद्दूकस कर लीजिए या बारीक बारीक काट लीजिए गाजर को कद्दूकस कर लेंगे और एक कुकर या कड़ाही ले सकते हैं गाजर का हलवा कुकर में जल्दी से बन जाता है।

Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

2. कद्दूकस किया हुआ गाजर को कूकर में डालेंगे और दूध डाल देंगे और बंद करके मीडियम आंच पर दो से तीन सिटी आने तक उबाल लेंगे

Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

3. अब गैस को तेज आंच पर ढक्कन खोल कर बचे हुए दूध को अच्छे से सुखा लेंगे। फिर उसमें घी डाल कर अच्छे से तब तक फ्राई करेंगे जब तक हलवा का पानी अच्छे से सूख न जाए।

Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

4. जब दूध पूरी तरह से सूख जाये फिर उसमें चीनी डालेंगे और साथ ही मिल्क पाउडर भी डाल देंगे फिर 2 से 3 मिनट तक और फ्राई करेंगे ताकी चीनी पिघल के उसमें पानी पानी ना रह जाए। 

Gajar ka halwa Kaise Banta Hai | गाजर का हलवा कैसे बनता है | 6 Easy Steps

5. अब हम ड्राई फ्रूट्स को तवे पर हल्का घी में सुनहरा होने तक भूनेंगे ऐसा करने से टेस्ट दुगुनी हो जाती है बहुत टेस्टी लगती है ड्राई फ्रूट को आप हल्का सुनहरा भुन कर डाले, आप इसे कच्चा भी डाल सकते है लेकिन भुन कर डालने पर टेस्ट अच्छा आता है।

Gajar ka halwa

6. अब हमारा हलवा तैयार हैं आप इसे गर्मागर्म सर्व कीजिए साथ में थोड़ी सी ऊपर से खोवा डाल दीजिए और भी ज्यादा अच्छी लगेगी

कुकिंग टाइम 

1 किलो Gajar ka halwa में आप 4 से 5 लोगों को खिला सकते हैं इसे बनाने में 45 से 60 मिनट लग जाता है अच्छे से बनाने में जिसमें 30 मिनट गाजर कद्दूकस करने में और सामग्री तैयार करने में लगता है बाकी का टाइम हलवा पकने में लग जाता है। 

सुझाव

बहुत लोग गाजर को काटकर बनाते हैं वैसे करने से भी Gajar ka halwa अच्छा बनता है लेकिन जब आपके पास टाइम नहीं है तो आप काट कर बना सकते हैं लेकिन एक परफेक्ट हलवा बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस करके ही बनाया जाता है इसका कलर टेक्सचर और टेस्ट सब अच्छा आता है।

Gajar ka halwa recipes से संबंधित पूछे वाले पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

क्या Gajar ka halwa बिना दूध का बन सकता है

जी हां गाजर का हलवा बिना दूध का भी बन सकता है आप केवल चीनी और थोड़ी सी पानी डाल कर बालकनी से और भी डाल कर फ्राई कर लीजिए

क्या Gajar ka halwa मैं गुड़ डालकर बना सकते हैं

हां अगर आपको डायबिटीज है तो आप चीनी के जगह गुड़ डाल सकते हैं अगर आप इसे भी स्किप करना चाहते तो कर सकते वैसे गाजर हल्का मीठापन रहता है तो ऐसे भी अच्छा लगेगा

Gajar ka halwa एकदम परफेक्ट बनाने के लिए क्या करें

गाजर का हलवा एकदम बढ़िया वाला बनाने के लिए गाजर को कडू कर करके बनाइए और दूध डालकर बॉयल करिए उसके बाद मावा का इस्तमाल करिए अपने पसंद के अनुसार

दोस्तों आप अपने सुझाव निचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है।

इसके अलावा कोई भी रेसिपी आपको चाहिए तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं अगले पोस्ट के जरिए आपको जरूर बता दूंगी अगर इस रेसिपी में कोई भी डाउट हो तो आप पूछिए मैं आपकी डाउट जरूर बताऊंगी

डेजर्ट रेसिपीज के लिए मिठाइयाँ क्लिक करे

Leave a Comment