Matar Paneer Recipe In 10 Easy Steps – मटर पनीर रेसिपी।

Matar Paneer Recipe

दोस्तों मटर पनीर (Matar Paneer Recipe) के बारे में कौन नहीं जनता है। मटर पनीर एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है जो मटर (हरे मटर) और पनीर का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है यह बड़े बच्चों सबको बहुत पसंद आता है। अक्सर पार्टी वगैरह में भी यह लोगो को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसे चावल पराठा रोटी या नान के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए बनाना शुरू करें।

रेसिपी समय

30 मिनट

पूर्व तैयारी समय

10 मिनट

कठिनाई

आसान

सर्विंग

4 से 5 लोगो के लिए

मटर पनीर बनाने हेतु आवश्यक सामग्री

  • 2 कप मटर (हरे मटर) या सफल मटर
  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 प्याज़
  • 2 टमाटर
  • 2 हरी मिर्चें
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 4-5 लहसुन की कलियाँ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 तेजपत्ता
  • 2 खड़ा लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
  • सरसों तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

मटर पनीर के लिए पूर्व तैयारी

paneer pieces

1. सबसे पहले पनीर को 1 इंच टुकडो में काटकर अलग बर्तन में रख लेंगे। (पनीर के टुकडो को आप अपने हिसाब से छोटा बड़ा काट लें)

paneer fried

2. इन पनीर के टुकडो को सरसों तेल में फ्राई करें। हल्का ब्राउन हो जाये तब निकाल लें।

matar fried

3. इसी प्रकार मटर को हल्के तेल में फ्राई कर लें।

pyaj, tamatar, adrakh, lahsun, mirch

4. अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरख, लहसुन को भी को बारीक़ काटकर अलग रख लेंगे। अदरख और लहसुन को मिक्सर या सिलबट्टे पर पीस भी सकते है।)।

masala

5. एक छोटी कटोरी थोडा सा पानी लेंगे और उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर को डाल कर ढीला पेस्ट बना लेंगे।

मटर पनीर बनाने की विधि

6. एक कड़ाही में सरसों तेल को गर्म कर लेंगे। अब इसमें जीरा, तेजपत्ता और लाल मिर्च डालकर इसे चटकने देंगे जब तक की यह ब्राउन न हो जाये।

7. अब हम इसमें कटी हुई प्याज डाल देंगे और इसे मीडियम आंच पर चलाते हुए ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और इसे भी ब्राउन होने तक भुन लेंगे।

8. अब इसमें पेस्ट बनाया हुआ मसाला डालेंगे और स्वादानुसार नमक डालकर चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक ढक कर अच्छे से हम फ्राई कर लेंगे। जब मसाले कड़ाही छोड़ने लगे तो समझे कि मसाला अछे से भुन गया है।

9. अब हम इसमें हम मटर एवं पनीर जो फ्राई करके हमने रखा था उसे डालेंगे और साथ में आधा छोटी चम्मच गरम मसाला डालेंगे। अब इसे अच्छे से चलाते हुए 1 से 2 मिनट तक और पकाएंगे।

10. उसके बाद अपनी ग्रेवी के अनुसार इसमें हम पानी डालेंगे आप चाहे तो इसे सूखा भी रख सकते हैं। पानी डाल कर मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक उबाल आने तक पकाएंगे।

अब हमारा Matar Paneer Recipe तैयार है। इसे बारीक़ कटे हरे धनियें से गार्निश करें।

इसे आप गरमा गरम रोटी, चावल या पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट लगती है और बहुत ही आसान तरीके से और बहुत कम समय में बन जाता है ।  

500 ग्राम पनीर में हम चार से पांच लोगों को खिला सकते हैं अगर ग्रेवी वाला सब्जी हो तो इसे बनाने में हमें 30 से 35 मिनट समय लग जाता है जिसमें हमें 10 मिनट समय सामग्री तैयार करने में और 20 मिनट समय सब्जी बनाने में लगता है।

समापन

Food Hindi के इस लेख Matar Paneer Recipe में हमने सीखा की स्वादिष्ट मटर पनीर व्यंजन कैसे बनाया जाता है। हमने एक सरल और स्वादिष्ट रेसिपी प्रस्तुत की है जिसमें हरे मटर और पनीर का उपयोग किया जाता है। यह एक आम और पसंदीदा नाश्ता व्यंजन है जिसे आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। तो अब आप जानते हैं कि मटर पनीर कैसे बनाया जाता है, तो अपने रसोईघर में जाएं, इसे बनाएं और इस लाजवाब व्यंजन का आनंद उठाएं!

सुझाव

  • पनीर को फ्राई करने से पहले हल्दी और नमक से मरिनेट करें। इससे पनीर का स्वाद कई गुना बढ़ जायेगा।
  • पनीर को फ्राई करने के बाद गुनगुने पानी में दो मिनट के लिए रखें, इससे पनीर बहुत ही सॉफ्ट व स्पंजी हो जाता है, एवं एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाता है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. मटर पनीर को कितने समय तक पकाना चाहिए? मटर पनीर को कड़ाही में 10-12 मिनट तक पकाना चाहिए या जब तक मटर पकने और पनीर टेंडर हो जाने तक।

2. क्या मैं इस व्यंजन में और सब्ज़ियाँ जोड़ सकता हूँ? हाँ, आप इस व्यंजन में अपनी पसंदीदा सब्जियाँ जोड़ सकते हैं। बहुत सारे लोग इसे मटर मशरूम पनीर या मटर आलू पनीर के साथ भी बनाते हैं।

4. क्या मैं इसे व्यंजन को ठंडा करके स्टोर कर सकता हूँ? हाँ, आप मटर पनीर को ठंडा करके स्टोर कर सकते हैं। इसे रेफ्रिजरेटर में रखें और उपयोग करने से पहले उसे गर्म करें।

5. क्या मटर पनीर वेजेटेरियन खाना है? हाँ, मटर पनीर पूर्णतया शाकाहारी व्यंजन है। इसमें मटर (हरे मटर) और पनीर का उपयोग किया जाता है, जिसे बहुत सारे लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

6. मटर पनीर को किस तासीर का भोजन माना जाता है? मटर पनीर को गर्म और तापमान बढ़ाने वाला भोजन माना जाता है। इसे सर्दी के दिनों में खाना बहुत आनंददायक होता है।

6. पनीर से और क्या बना सकते है ? पनीर से कई तरह के डिशेज बनाया जा सकता है जैसे शाही पनीर, पालक पनीर, पनीर भुर्जी, कड़ाही पनीर, बटर पनीर इत्यादि।